google-site-verification=4oIbGmbYYYBPv3EGG-Df9aZrg3wgigfqgFwdIkp0OMA EK NOTE CHAPANE ME KITANE PAISE LAGATE HAI? | एक नोट छापने में कितने पैसे लगते है?

EK NOTE CHAPANE ME KITANE PAISE LAGATE HAI? | एक नोट छापने में कितने पैसे लगते है?

EK NOTE CHAPANE ME KITANE PAISE LAGATE HAI? |एक नोट छापने में कितने पैसे लगते है?

EK NOTE CHAPANE ME KITANE PAISE LAGATE HAI
EK NOTE CHAPANE ME KITANE PAISE LAGATE HAI




आज तक आपने हर एक प्रकार का नोट देखा होगा, जिसमे बहुत ही अच्छी और खुबसूरत भारत की विविधता दर्शाने वाले चित्र और बहुत कुछ छपा होता है जो की नोटों को और भी ज्यादा आकर्षित बनाते है, ये सब देखकर आपके मन में कभी न कभी एक सवाल आया होगा की एक नोट छापने के लिए कुल मिलाकर कितना खर्चा आता होगा? तो आज हम जानते है की आख़िरकार एक नोट  बनाने में कुल कितना खर्चा आता है...

भारतीय रिजर्व बँक RBI

भारत में नोट छापने का अधिकार भारतीय रिज़र्व बँक के पास होता है जिसे सभी RBI के नाम से भी जानते हैभारतीय रिजर्व बँक १ रुपये के नोट के अलावा सभी प्रकार के नोट छापती है, क्योकि १ रुपये का नोट और सभी तरह के सिक्के बनाने का अधिकार MINISTRY OF FINANCE (वित्तमंत्रालय) के पास होते है। आपने कभी गौर से देखा होगा तो आपको पता चलेगा की सिर्फ १ रुपये के नोट पर वित्तमंत्रालय के सचिव के हस्ताक्षर होते है पर करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन का सारा अधिकार RBI के पास होता है, वित्तमंत्रायलय भी अपने नोट और सभी सिक्के रिजर्व बँक को ही सौप देती है 
भारतीय रिजर्व बँक RBI
वित्तमंत्रालय के सचिव के हस्ताक्षर एक रुपये के नोट के ऊपर


अभी आपके मन में भी एक सवाल आ रहा होगा की रिजर्व बँक कितने नोट छाप सकती है? इसके लिए एक सिस्टम बनाया गया है, भारत में कितने नोट छपेंगे यह मिनिअम रिजर्व सिस्टम के आधार पर तय किया जाता है यह सिस्टम १९५७ से भारत में है, इस सिस्टम के अनुसार RBI को कुल २०० करोड़ की संपत्ति अपने पास रखनी ही पड़ती है जिसमे ११५ करोड़ का गोल्ड और ८५ करोड़ की फॉरेन करन्सी रखनी होती है

सबसे ज्यादा नोट कब छपे है?

२०१६ की नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा २००, ५०० और २००० के नोट RBI द्वारा छापे गए है रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बँक ने जुलाई २०१६ से लेकर जून २०१७ तक कुल मिलाकर ७९६५ करोड़ रुपये नोट छापने के ऊपर खर्च किये है,जो की पिछले साल के मुकाबले ११५% ज्यादा है

अब आप यही सोच में पड़े होंगे की सिर्फ एक नोट छापने  में कितना खर्चा आता होंगा?


RBI की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार-
  • ५ रुपये के नोट के लिए ३८ पैसे लगते है। 
  • १० रुपये के नोट के लिए ९६ पैसे लगते है। 
  • २० रुपये के नोट के लिए १ रुपये ५० पैसे लगते है। 
  • ५० रुपये के नोट के लिए १ रुपये ८० पैसे लगते है
  • १०० रुपये के नोट के लिए १ रुपये ७९ पैसे लगते है
  • २०० रुपये के नोट के लिए २ रुपये ९३ पैसे लगते है। 
  • ५०० रुपये के नोट के लिए २ रुपये ९४ पैसे लगते है। 
  • २००० रुपये के नोट के लिए ३ रुपये ५४ पैसे लगते है। 

ये जो सारा खर्च आता है इनमेसे ज्यादातर खर्चा इन चार चीछो पर अधिक होता है, जिनमें कागज, स्याही, सुरक्षा धागा और मशीन की खरीदधारी पर होता है RBI नोटों में लगने वाला कागज और स्याही विदेशो से इम्पोर्ट करती है

The Word Infotent

Post a Comment

0 Comments